पीएमएवाई 2.0 (शहरी) गृह ऋण
मानदंड | शहरी क्षेत्रों (वैधानिक शहर) के लिए विवरण |
वार्षिक सकल आय | 1) ईडब्ल्यूएस: ₹3 लाख तक 2) एलआईजी: ₹3 लाख से ₹6 लाख 3) एमआईजी-I: ₹6 लाख से ₹9 लाख 4) एमआईजी-II: ₹9 लाख से ₹12 लाख |
संपत्ति लागत सीमा | सभी श्रेणियों (ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी) के लिए अधिकतम ₹35 लाख |
स्वामित्व की आवश्यकता | परिवार की महिला मुखिया के नाम पर या किसी पुरुष सदस्य के साथ संयुक्त रूप से होनी चाहिए (अपवाद तब लागू होता है जब घर में कोई वयस्क महिला मौजूद न हो)। |
भौगोलिक क्षेत्र | 2011 की जनगणना के अनुसार सभी वैधानिक शहर और नए अधिसूचित शहर या शहरी क्षेत्र। |
- घर खरीदने, भूखंड पर निर्माण, को-ऑपरेटिव सोसायटी में खरीदारी, घर की मरम्मत/विस्तार के लिए ऋण लिया जा सकता है।
- PMAY-शहरी 2.0 आपके होम लोन के ब्याज पर ₹1.80 लाख तक की सब्सिडी प्रदान करता है, जिससे आपका वित्तीय बोझ काफी कम हो जाता है।
- आकर्षक एवं न्यूनतम ब्याज दर।
- वेतनभोगी, पेशेवर और व्यवसायी वर्ग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
1.ऋण की अवधि
अधिकतम | 30 वर्ष |
*यह आपकी सेवानिवृत्ति की आयु के वर्षों (वेतनभोगी व्यक्तियों के लिए 60 वर्ष और स्व-नियोजित व्यक्तियों के लिए 70 वर्ष) से आगे नहीं बढ़ सकता है। |
2. ऋण की राशि
शहरी | अधिकतम 25 लाख रुपये |
3. व्याज दर एवं प्रभार
परिवर्ती दर |
आपकी ऋण ब्याज दर CIBIL स्कोर से जुड़ी हुई है (निबंधन और शर्तें लागू)
सर्वोत्तम दर के लिए कृपया अपनी निकटतम शाखा से संपर्क करें |
4. चुकौती का तरीका
आप अपने होम लोन की ईएमआई का भुगतान इसके माध्यम से कर सकते हैं:
- इलेक्ट्रॉनिक समाशोधन सेवा (ईसीएस)/राष्ट्रीय स्वचालित समाशोधन गृह (एनएसीएच)- आपके बैंक को दिए गए स्थायी निर्देशों के आधार पर
- उत्तर दिनांकित चेक (पीडीसी) - आपके वेतन/बचत खाते पर आहरित। (केवल उन स्थानों के लिए जहां ईसीएस/एनएसीएच सुविधा उपलब्ध नहीं है)
कृपया ध्यान दें कि होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर आपको एक अनुमानित समझ देने के लिए बनाया गया है और इसे पूर्ण नहीं माना जाना चाहिए।
हां नहीं
परिवार में वयस्क महिला के साथ पुरुष
महिला
संयुक्त पुरुष एवं महिला मुखिया
विधुर/अविवाहित/अलग रहने वाला पुरुष जिसके परिवार में कोई वयस्क महिला नहीं है